स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

निर्माणाधीन फैक्टरी के गड्ढे में डूबकर तीन बालकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

निर्माणाधीन फैक्टरी के गड्ढे में डूबकर तीन बालकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

पानी में नहाते समय गहरे गड्ढे में समाए मासूम

दो बच्चों की अस्पताल में मौत, कड़ी मशक्कत के बाद देर रात मिला तीसरे बालक का शव

पायनियर संवाददाता। फतेहपुर, बाराबंकी

कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव के पास निर्माणाधीन एक फैक्टरी के परिसर में बने गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश के पानी से लबालब भरे गड्ढे में नहाने उतरे तीनों बच्चे गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण डूब गए। ग्रामीणों ने दो बालकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से लापता तीसरे बालक का शव भी देर रात पुलिस व गोताखोरों द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। तीन मासूमों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश के पानी से लबालब भरा था फैक्टरी का गड्ढा
बैना गांव के बाहर एक नई फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए फैक्टरी परिसर के भीतर जेसीबी से मिट्टी निकाली गई थी, जिससे वहां एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया था। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में काफी पानी जमा हो गया था। रविवार शाम करीब चार बजे गांव के गुड्डू गौतम का 13 वर्षीय पुत्र देवा, शंकर का 10 वर्षीय पुत्र सुमित और धर्मराज का 15 वर्षीय पुत्र दिव्यांश गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ फैक्टरी के भीतर बने इसी गड्ढे में नहाने गए थे।

चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण, अस्पताल में दो ने तोड़ा दम
नहाते समय तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो चीख-पुकार मचाई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद देवा और सुमित को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दिव्यांश का कोई सुराग नहीं मिला। अचेत हालत में देवा और सुमित को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सर्च लाइट की मदद से चला रेस्क्यू, तीसरे बालक का भी मिला शव
घटना की सूचना मिलते ही कुर्सी थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह पुलिस बल और स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। किनारे पर गायब बालक दिव्यांश के कपड़े मिले। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में आ रही बाधा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर हैलोजन व सर्च लाइटों की व्यवस्था कराई। देर रात गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे तीसरे बालक दिव्यांश का शव भी बरामद कर लिया गया।

थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से दो बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि लापता तीसरे बालक दिव्यांश का शव भी कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें