स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

लारेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर न्यूज रिपोर्टर को धमकाया, जयपुर से गिरफ्तार हुई महिला

लारेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर न्यूज रिपोर्टर को धमकाया, जयपुर से गिरफ्तार हुई महिला

-व्हाट्सएप और मैसेंजर पर दी थी जान से मारने की धमकी
-पुलिस पूछताछ में बोली- लारेंस बिश्नोई को मानती हूं अपना पति
शामली। सोशल मीडिया पर खुद को कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर न्यूज रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गढ़ीपुख्ता और साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा करते हुए राजस्थान के जयपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लारेंस बिश्नोई से प्रेम करती है और उसे अपना पति मानती है, जबकि उसकी आज तक उससे या उसके किसी साथी से मुलाकात नहीं हुई है।
ग्राम जंधेड़ी निवासी न्यूज रिपोर्टर मुकुल चौधरी पुत्र मंगल पंवार ने नौ सितंबर 2026 को थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात महिला ने उसे व्हाट्सएप और मैसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। महिला ने फोन पर खुद को कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई की पत्नी बताया था। धमकी मिलने के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने थाना गढ़ीपुख्ता, साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमें गठित की थीं। एसपी ने पुलिस टीमों को घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधियों की जांच करते हुए धमकी देने वाली महिला की पहचान की। उसकी पहचान बिंदु देवी पत्नी नन्दजी, निवासी बी-8, विजय नगर-2, करतारपुरा, अजमेर रोड, थाना महेश नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जयपुर पहुंचकर बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में बिंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। करीब 12 वर्ष पहले वह अपने पति नन्दजी के साथ जयपुर आई थी। महिला के अनुसार, पिछले करीब आठ वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही है और जयपुर के करतारपुरा क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह लारेंस बिश्नोई से प्रेम करती है और उसे अपना पति मानती है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसकी आज तक लारेंस बिश्नोई या उसके किसी साथी से मुलाकात नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि मुकुल चौधरी अपनी न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान लारेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के संबंध में कुछ बातें कह रहे थे। इन बातों से वह नाराज हो गई थी। इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर न्यूज रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब मामले में धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया माध्यमों से संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी महिला के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें