स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

हमारी विविधता में कोई विभाजन नहीं : आनंदीबेन

हमारी विविधता में कोई विभाजन नहीं : आनंदीबेन

राज्यपाल की उपस्थिति में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम चरण-6 कार्यक्रम का जन भवन में हुआ आयोजन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोस पर भाषा बदलती है और हर क्षेत्र में परंपराएं अपना स्वरूप बदलती हैं, किंतु हमारी विविधता में कोई विभाजन नहीं है। हमारी विविधता एक इंद्रधनुष के समान है, जो भारत की पहचान को और अधिक उज्ज्वल बनाती है।

राज्यपाल मंगलवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम चरण-6 के तहत अरुणाचल प्रदेश से आए प्रतिनिधि मंडल के साथ एक विशेष संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रही थी। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की मनोहारी सामूहिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही, राज्य के थीम सॉन्ग पर भी सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने सभी प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए उसे मनमोहक बताया।
इस क्रम में राज्यपाल ने अपने अरुणाचल प्रदेश के भ्रमण की स्मृतियों को साझा करते हुए वहां की प्राकृतिक सुंदरता का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने तवांग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थान अपनी अद्वितीय प्राकृतिक छटा एवं आकर्षण के कारण फिल्म निर्माण के लिए भी लोकप्रिय है, जहां अनेक फिल्मों की शूटिंग की जाती रही है। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप युवा भारत की विविधता के सजीव दूत हैं। आपमें वह ऊर्जा है, जो सीमाओं को मिटाकर संबंधों का नया मानचित्र रच सकते हैं। युवा संगम कार्यक्रम युवाओं के विचारों को विकसित करेगा, उनके अनुभवों को समृद्ध करेगा तथा उनके दृष्टिकोण को वैश्विक बनाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत को संस्कृतियों का संगम, परंपराओं का महासागर और मानवता का जीवंत मंदिर बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति हमारी एकता है। जब विभिन्न राज्यों के युवा एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त सेतु तैयार होता है। जब हम एक-दूसरे की संस्कृति को समझते हैं, उनकी परंपराओं को अपनाते हैं और उनकी तकनीकी प्रगति से सीखते हैं, तब हम केवल स्वयं को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर अरूणाचल प्रदेश से आये प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को शॉल व जैकेट आदि पहनाकर सम्मानित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें