स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

50 हजार का इनामी लुटेरा एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

50 हजार का इनामी लुटेरा एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

पायनियर संवाददाता। जहानाबाद-पीलीभीत

जहानाबाद क्षेत्र में ग्रामीण से 23 हजार रुपये और मोबाइल लूटने की वारदात में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को नोएडा एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि 9 मार्च 2026 को ग्राम कनाकोर निवासी श्याम बिहारी लाल पुत्र रामप्रसाद ने जहानाबाद थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 हजार रुपये और जन सेवा केंद्र से तीन हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था।

रास्ते में कार सवार चार लोगों ने उसे झांसे में लेकर गाड़ी में बैठा लिया और जतिपुर नर्सरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट करते हुए 23 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही धर्मेंद्र, शहादत और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि अतीउल्लाह पुत्र मोबीन निवासी ग्राम अडौली, थाना कसया जनपद कुशीनगर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य माध्यमों से मिली सूचना पर शुक्रवार सुबह नोएडा एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी अतीउल्लाह को जेएमबी क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसके खिलाफ कुशीनगर समेत अंबेडकर नगर सहित कई जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ नोएडा के उप निरीक्षक अवध चौधरी, उप निरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल खुर्शीद आलम, हेड कांस्टेबल आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह, हेड कांस्टेबल अमरदीप सिंह,हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक विवेक कुमार थाना जहानाबाद कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहें ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें