स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

25 साल बाद लौटा मां कुष्मांडा मंदिर का गौरव, दूसरे तालाब में फिर लहराया जल

25 साल बाद लौटा मां कुष्मांडा मंदिर का गौरव, दूसरे तालाब में फिर लहराया जल
अनिल कुमार। पायनियर संवाददाता। घाटमपुर
कस्बा स्थित प्राचीन माता कुष्मांडा देवी मंदिर के दूसरे तालाब में लगभग 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर पानी भर गया है। तालाब में जल देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारे गूंज उठे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले मंदिर परिसर में दोनों तालाब एक हुआ करते थे, लेकिन तीन दशक पूर्व आस्था केन्द्र वाले इस सरोवर को दो भागों में बांट दिया गया था, बताते हैं पश्चिम दिशा का तालाब  नगर पालिका परिषद के कब्जे में हो गया जबकि पूर्व दिशा का दूसरा तालाब बीते ढाई दशकों से सूखा पड़ा था। देखरेख के अभाव में तालाब अपना अस्तित्व खोता जा रहा था। बुजुर्ग श्रद्धालु बताते हैं कि करीब 30 साल पहले तक इस तालाब में साल भर पानी रहता था और श्रद्धालु यहां स्नान कर माता के दर्शन करते व चढ़ाया गया जल नेत्र रोग से पीड़ित लोग आंखों में दवा के रुप में डालते थे, तालाब के पुनर्जीवन का श्रेय क्षेत्रीय विधायक की सक्रियता को दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में हाल ही में लगवाए गए दूसरे ट्यूबवेल से तालाब में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद यह फिर से लबालब हो गया। पानी भरते ही मंदिर की रौनक लौट आई और लोगों को पुराने कुष्मांडा देवी मंदिर के वैभव की याद ताजा हो गई। श्रद्धालुओं को अब उम्मीद है कि मंदिर के बगल में बने जनाना घाट को भी जल्द व्यवस्थित किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा जनाना घाट पर महिलाओं के स्नान आदि की समुचित व्यवस्था करने की योजना है, जिससे माताओं-बहनों को पूजा से पहले स्नान में सुविधा हो सके। तालाब में पानी भरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने विधायक  एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता के मंदिर का यह तालाब धार्मिक आस्था के साथ-साथ घाटमपुर की ऐतिहासिक धरोहर भी है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें