स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व सी.एम.आई.एस. पोर्टल की समीक्षा, दिये कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व सी.एम.आई.एस. पोर्टल की समीक्षा, दिये कड़े निर्देश

निर्माण कार्य गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

पायनियर संवाददाता। कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जनपद में संचालित फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय योजनाओं एवं सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर योजनाओं एवं निर्माण कार्यों से संबंधित अद्यतन, सत्यापित एवं सटीक आंकड़े समय से अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़े शासन स्तर पर जनपद की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्माण कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप फैमिली आईडी कार्ड बनाए जाएं।

जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों की शत प्रतिशत फैमली आईडी बनाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में एक्सियन विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एक्सियन जल निगम, डीएसटीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें