स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गुरुग्राम में महिला बाइक चालक को कार की टक्कर मारने का आरोपी राजस्थान से व उसका साथी पलवल से गिरफ्तार

गुरुग्राम में महिला बाइक चालक को कार की टक्कर मारने का आरोपी राजस्थान से व उसका साथी पलवल से गिरफ्तार

मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया

गुरुग्राम। कार से महिला बाइक राइडर को गोल्फ कोर्स रोड पर टक्कर मारने के सनसनीखेज रोड रेज मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किए गए केस में अब पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी है। साथ ही आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ कार में बैठे उसके साथी को देर शाम न्यू कॉलोनी पलवल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से मंगलवार को बताया कि थाना सेक्टर-56 में दर्ज केस में सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद कर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 जोड़ी गई है। इस धारा में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। बता दें कि सोमवार 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार चालक द्वारा महिला बाइक राइडर को जान-बूझकर टक्कर मारते हुए देखा गया था।

वीडियो में साफ दिख रहा था कि कार चालक ने लापरवाही नहीं, बल्कि इरादतन महिला को टक्कर मारी। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिना किसी शिकायत का इंतजार किए स्वत: संज्ञान लिया और थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि इस मामले में जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मामला सामान्य एक्सीडेंट का नहीं, बल्कि हत्या के प्रयास का निकला।

फुटेज में कार चालक की हरकत साफ तौर पर महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत वाली दिखी। इसी आधार पर पुलिस ने केस में बीएनएस की धारा 109 भी जोड़ी है। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक मीडिया को इस घटना के संबंध में साक्षात्कार देकर पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार 15 सितंबर 2026 को दौसा-राजगढ़ के बीच से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांदहट,पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को काबू करने के बाद आरोपी द्वारा पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की गई। इस दौरान गिरने से कुछ चोटें आई हैं। जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। आरोपी के कब्जा से घटना में उपयोग की गई एक कार बरामद की गई है, जो आरोपी के दोस्त के नाम है।

बैंसला के साथी आरोपी लवनीश को पलवल से किया काबू

कार से बाइक में टक्कर मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के समय आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला के साथ कार में मौजूद दूसरा व्यक्ति लवनिश (उम्र 34 वर्ष) निवासी न्यू कॉलोनी पलवल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें