स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

थानाभवन में रुके राजा भैय्या, कार्यकर्ताओं से लिया संगठन का फीड बैक

थानाभवन में रुके राजा भैय्या, कार्यकर्ताओं से लिया संगठन का फीड बैक

-आगामी चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, बोले- जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

शामली। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या ने शनिवार शाम थानाभवन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गांव ख्यावड़ी कट के पास दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों का फीडबैक लिया और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। राजा भैया के पहुंचने की सूचना पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान वह थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी कट के पास रुके। यहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष अंसार राणा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच पार्टी की पहुंच को लेकर बातचीत हुई। राजा भैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। गांवों और क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संपर्क स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। राजा भैया ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थक उनसे मिलने के लिए जुट गए। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें