स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

तीन दिन बाद बेहता नाले में मिला सूरज का शव, गांव में कोहराम

तीन दिन बाद बेहता नाले में मिला सूरज का शव, गांव में कोहराम

तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव, एसडीआरएफ और प्राइवेट गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद के तरौना गांव के पास बेहता नाले में डूबे 18 वर्षीय सूरज का शव शनिवार सुबह तीसरे दिन बरामद हो गया। एसडीआरएफ और निजी गोताखोरों की टीम ने शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर गोझिहार गांव के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक दक्षिण दिशा में झाड़ियों में शव फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एसडीआरएफ ने तलाश अभियान शुरू किया। टीम लीडर उपनिरीक्षक आकाश शंकर मिश्रा के नेतृत्व में टीम समेत अन्य प्राइवेट गोताखोर अभियान में शामिल रहे। 

ग्रामीण गोताखोर विजय की टीम भी दो छोटी नावों की मदद से तलाश कर रही थी। करीब साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में खोजबीन के दौरान ढाई घंटे बाद सूरज का शव बरामद हुआ। तीन दिन तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। तरौना गांव निवासी सूरज गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोस्त रोहित के बुलाने पर बेहता नाले में जलकुंभी में फंसी विष्णु मौर्य की भैंस को बचाने पहुंचा था। युवकों ने भैंस को निकालने के लिए बिजली के खंभे से रस्सी बांधी और उसे पकड़कर नाले में उतर गए। सूरज भी जूट की रस्सी पकड़कर पानी में आगे बढ़ा, तभी अचानक उसके हाथ से रस्सी छूट गई। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया। 

बताया गया कि नाले में करीब 30 फीट गहरा पानी था और सूरज को तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके अलावा शुक्रवार को युवक का पता नहीं चलने और स्कूबा गोताखोरों की टीम नहीं बुलाए जाने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-हरदोई हाईवे पर गांव के निकट जाम लगा दिया था। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद एसडीआरएफ और निजी गोताखोरों ने दिनभर तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे में डूबी भैंस का शव घटनास्थल से करीब 300 मीटर दक्षिण दिशा में झाड़ियों में फंसा मिला था। 

कई जनप्रतिनिधि नेता मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर तलाश अभियान में अतिरिक्त टीमें लगाने की मांग की थी। तहसीलदार नितिन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह, रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक, मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें