स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

तहसील से लौट रहे किसान नेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

तहसील से लौट रहे किसान नेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के प्रबंधक थे 72 वर्षीय भुलनसिंह, किसान संगठनों में शोक की लहर

पायनियर समाचार सेवा, खतौली। खतौली तहसील में काम निपटाकर घर लौट रहे 72 वर्षीय किसान नेता भुलनसिंह की बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। किसान नेता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि किसान संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव चिदोड़ा निवासी भुलनसिंह लंबे समय से किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय थे। वह सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के प्रबंधक भी बताए गए हैं। बुधवार को वह किसी कार्य से खतौली तहसील आए थे। तहसील में अधिकारियों से मुलाकात और काम पूरा करने के बाद वह वापस अपने गांव जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि तहसील के सामने रेलवे लाइन पार करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। भुलनसिंह की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार और परिचितों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं सर्वजातीय तिसंग बावना मंच समेत विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए भुलनसिंह के निधन को किसान समाज के लिए क्षति बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि वह लंबे समय से किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें