स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थान

अराजीलाइन, पिंडरा और सेवापुरी विकासखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थान

पायनियर। वारणसी

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सितंबर 2026 की जारी हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी ने उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अनुसार जनपद का समग्र स्कोर 74 प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर पर अराजीलाइन ने 78 प्रतिशत के समग्र स्कोर के साथ प्रथम, पिंडरा ने 76 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा सेवापुरी ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि सिजेरियन प्रसव से संबंधित निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों पर भी जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित सिजेरियन प्रसव के दोनों प्रमुख संकेतकों में वाराणसी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व जांच तथा नवजात शिशुओं को गृह आधारित नवजात देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर भी विभिन्न विकासखंडों में सराहनीय प्रदर्शन दर्ज किया गया है।

सीएमओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, बेहतर कार्ययोजना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी का परिणाम है। उन्होंने अन्य चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य इकाइयों को भी अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने, निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों की नियमित समीक्षा करने तथा शासन की प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें