स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्वस्थ मिट्टी, बेहतर खेती की ओर एक कदम: उप कृषि निदेशक

खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ, 30 नवंबर तक होंगे 147 कार्यक्रम

स्वस्थ मिट्टी, बेहतर खेती की ओर एक कदम: उप कृषि निदेशक

पायनियर। जौनपुर

मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा में खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ हुआ। किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत जनपद में कुल 147 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विकासखंड में सात-सात किसान गोष्ठियों, मेलों एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन, डॉ. राजीव सिंह ने रबी की सब्जियों की उन्नत खेती तथा डॉ. रुपेश सिंह ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह ने की, जबकि संचालन उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. रत्नाकर पांडेय, अशोक सिंह, सुहिल यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें