स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सूर्यवंशी ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, भारतीय टीम में जगह बनानो वाले सबसे युवा ​​क्रिकेटर बने

सूर्यवंशी ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, भारतीय टीम में जगह बनानो वाले सबसे युवा ​​क्रिकेटर बने

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया गया, अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उसी दिन बेंगलुरु में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को नया बदलाव देखने को मिला जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया।

महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष और 205 दिन थी।

भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेगी।

अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उसी दिन बेंगलुरु में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।विभिन्न दौरों के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर के कप्तानी अनुभव और लगातार बेहतर प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रेयस ने विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करते हुए शानदार काम किया है, जिसमें 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाना और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाना शामिल है। दो लगातार सफल घरेलू सत्रों के बाद चयन समिति ने टी20 विश्व कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार के उत्तराधिकारी के रूप में श्रेयस पर भरोसा जताया।

दूसरी ओर, सूर्यकुमार ने कप्तानी के साथ टीम से अपनी जगह भी गंवा दी। अगरकर ने स्पष्ट किया कि पिछले दो सत्रों में सूर्यकुमार की लगातार गिरती फॉर्म ने उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के फैसले को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में विश्व कप जीतने वाले कप्तान को हटाना एक कठिन निर्णय था, लेकिन भविष्य और अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव जरूरी था।

इस बीच, वैभव सूर्यवंशी का चयन लगभग तय माना जा रहा था। इस युवा बल्लेबाज ने 2026 आईपीएल सत्र में 776 रन बनाकर आॅरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े तथा 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। मुख्य चयनकर्ता ने बिहार के इस युवा खिलाड़ी की मैच का रुख बदलने की क्षमता की जमकर सराहना की और उन्हें ‘गेम-चेंजर’ बताया।

इसके अलावा, मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है ताकि वे भविष्य के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारियों को समझ सकें। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है, जबकि चोट के कारण आईपीएल से बाहर रहे हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हुई है।

वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नौ मैचों को देखते हुए प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से आराम दिया गया है। हालांकि, वह सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में वापसी करेंगे। हरफनमौला हार्दिक पंड्या को केवल अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वे टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर खेलेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के कारण वे एशियाई खेलों से बाहर रहेंगे।साथ ही, श्रीलंका के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए भी टीम की घोषणा की गई, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कप्तान और देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि रुतुराज गायकवाड़ को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।

श्रीलंका दौरे के बहु-दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, एन. जगदीशन, अमन मोकाडे, शेख राशिद और जीशान अंसारी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें