स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सुरेंद्र कोली की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सुरेंद्र कोली की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पायनियर समाचार सेवा। हरिद्वार। निठारी कांड से चर्चित रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय के खोखे में पंखे से फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुरेंद्र कोली पुत्र शंकर राम कोली, निवासी सेक्टर-31, नोएडा के रूप में हुई।
मौत की सूचना मिलने के बाद सुरेंद्र के बड़े भाई, बेटे और गांव के अन्य लोग हरिद्वार पहुंचे। परिजनों के साथ पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि जिस खोखे में शव मिला, उसकी ऊंचाई कम है और गले में बंधी रस्सी की गांठ भी उन्हें संदिग्ध लग रही है। उन्होंने मुंह और नाक से खून निकलने तथा दुकान का शटर खुला मिलने का भी हवाला दिया। हालांकि इन दावों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। नारायण सिंह रावत के अनुसार, न्यायालय से करीब 20 साल बाद सुरेंद्र कोली को राहत मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसके सामने रोजगार और आर्थिक कठिनाइयां थीं। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र कुछ समय दिल्ली, चेन्नई और चंडीगढ़ में रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने गांव गया और वहां से हरिद्वार आया था। यहां वह चाय की दुकान चलाकर दोबारा जीवन शुरू करने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र करीब तीन महीने पहले हरिद्वार आया था और यहां अपनी पहचान छिपाकर ‘सदाराम’ नाम से रह रहा था। चार दिन पहले ही उसने अनिल शर्मा से दुकान किराये पर ली थी। आसपास के लोगों को भी उसकी वास्तविक पहचान की जानकारी नहीं थी। हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें