स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

केवल वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल की जाए स्टिल्ट पार्किंग: मधोलिया

केवल वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल की जाए स्टिल्ट पार्किंग: मधोलिया

डीटीपी बोले, गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

गुरुग्राम। जिला में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। सार्वजनिक भूमि, सडक़ों, रास्तों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ भवन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य शहर में सुनियोजित विकास, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना है।
डीटीपी इंफोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जा रही है। न्यायालयों के निर्देशों के अनुरूप अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण की पहचान कर संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

अमित मधोलिया ने बताया कि स्टिल्ट पार्किंग के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भी विभाग पूरी तरह गंभीर है। निर्धारित नियमों के अनुसार स्टिल्ट फ्लोर का उपयोग वाहन पार्किंग के लिए किया जाना चाहिए। स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र को बंद कर वहां कमरे, पीजी, पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस, दुकान अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना नियमों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण कर उसे अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामलों की जांच कर नियमों के अनुसार सीलिंग, तोडफ़ोड़ सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई जारीडीटीपी इंफोर्समेंट ने कहा कि गुरुग्राम में सार्वजनिक भूमि, सडक़, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बिना अनुमति या स्वीकृत योजना के विपरीत किए गए निर्माणों पर भी विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान मिले और शहर की सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग न हो।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों अथवा पार्किंग क्षेत्रों पर अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण न करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को दें। अमित मधोलिया ने कहा कि न्यायालयों के निर्देशों और भवन एवं विकास संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें