स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, 23 पदक जीते

-कुरुक्षेत्र में हुई 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, 23 पदक जीते
स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी व चैंपियनशिप में साइकिल जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते अतिथि एवं अधिकारी।

  • जिला कराटे-डू एसोसिएशन भिवानी ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौंसला
  • कुरुक्षेत्र में हुई 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27

भिवानी। कुरुक्षेत्र में हुई 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में भिवानी के खिलाडिय़ों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कई खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। जिला कराटे-डू एसोसिएशन भिवानी के पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। हर्षित व भव्य ने सुपर गोल्ड पुरस्कार में साइकिल मिलीं।  
25 से 27 सितंबर 2026 तक हुई इस स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भिवानी जिला के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मजबूती से अपना खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों की बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। भिवानी के इन खिलाडिय़ों ने दमदार खेल दिखाते हुए कुल 39 खिलाडिय़ों में से 23 पदक अपने नाम किए, जिसमें पांच स्वर्ण, नौ रजत व नौ कांस्य पदक हैं। इसमें शौर्य ने स्वर्ण पदक,गौरव ने स्वर्ण पदक, हर्षित गहलोत ने स्वर्ण पदक, भव्या गहलोत ने स्वर्ण पदक, अंजलि परमार स्वर्ण पदक, सुशांत रजत पदक, सिंधुजा रजत पदक, रूही रजत पदक, वान्या रजत पदक, अवनी मेहरा रजत पदक, प्रियांशु रजत पदक, ईशानी रजत पदक, आरुष रजत पदक, कुश रजत पदक और समीर ने रजत पदक जीता। परगण्या ने कांस्य पदक, परिका कांस्य पदक, कार्णिका कांस्य पदक, प्रियांशी कांस्य पदक, अर्जित कांस्य पदक, आदित्य कांस्य पदक, लैविश कांस्य पदक और अभिमन्यु ने कांस्य पदक जीता।


लड़कियों के ओपन चैलेंज में भव्या गहलोत ने 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रेंजर साइकिल इनाम में जीती। लडक़ों के ओपन चैलेंज में हर्षित गहलोत ने 18 साल आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर रेंजर साइकिल जीती। टीम के कोच प्रवीण गहलोत, टीम सहायक कोच सुशील कुमार, महिला टीम कोच ममता राजपूत व सहायक कोच अंजलि के नेतृत्व में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में 23 पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यह प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि टीम में कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने कुछ माह पहले ही तैयारी शुरू की थी। इतने कम समय में भी उन्होंने पदक हासिल करके अपने खेल कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भविष्य में ये खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करके नाम रोशन करेेंंगें।  
---------------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें