स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

श्रीलंका, नेपाल, भूटान और देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), आरडीएसओ कैम्पस की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘स्पर्धा-2026’ के दूसरे दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो-कराटे सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीलंका, नेपाल, भूटान और देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आरडीएसओ स्टेडियम, मानक नगर में आयोजित हुईं। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के अरहान अली खान ने 13.01 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में सीएमएस गोमती नगर कैम्पस के अर्णव सिंह और बालिका वर्ग में सीएमएस राजेन्द्र नगर कैम्पस की अग्रिमा भटनागर विजेता रहीं। सीनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस की विदुषी पाण्डेय ने बाजी मारी।

सीनियर बालक शॉटपुट में सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के शुभम कुमार गुप्ता ने 9.37 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सेंट मार्क्स स्कूल, नई दिल्ली की यशी लाकड़ा विजेता रहीं। जूनियर बालिका शॉटपुट में सीएमएस राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की आराध्या श्रीवास्तव और बालक वर्ग में वैभव ओझा ने पहला स्थान हासिल किया।

जूनियर बालक डिस्कस थ्रो में सीएमएस चौक कैम्पस के मोहम्मद अब्दुल्ला तथा बालिका वर्ग में सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की तन्वी पटेल विजेता बनीं। जूनियर बालिका लंबी कूद में सेंट मार्क्स स्कूल की उमंग और बालक वर्ग में सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के देवांश श्रीवास्तव प्रथम रहे।

बैडमिंटन, जूडो-कराटे, डांस एरोबिक्स और पोस्टर मेकिंग में भी प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशंस ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिताएं 26 अक्टूबर को भी जारी रहेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें