स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सपा ​फिर राजभर के निशाने पर, जुबानी जंग तेज

सपा ​फिर राजभर के निशाने पर, जुबानी जंग तेज

अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर पहुचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख औऱ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सपा को राजनीति की “सबसे धोखेबाज़ पार्टी” करार दिया। यह बयान सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चा के बीच आया है।

राजभर ने विधानसभा चुनावों के दौरान सीटों के तालमेल और उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के समय सपा ने उनके साथ मिलकर एक सोची-समझी रणनीति के तहत काम किया था। राजभर के अनुसार, सपा ने उनसे कहा था, “हम अपना प्रत्याशी देंगे, सिंबल आप भले ही अपना दे दो, लेकिन प्रत्याशी हमारा ही होगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सपा की एक बड़ी राजनीतिक चाल थी, जिसका उद्देश्य था कि यदि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती, तो वे सुभासपा के सिंबल पर जीते हुए सभी विधायकों को तोड़कर अपने पाले में कर लेते। राजभर के मुताबिक, सपा की मंशा सुभासपा को अंदर से कमज़ोर करने की थी।

राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो वे उनके सामने जहूराबाद आकर चुनाव लड़ें। उन्होंने शिवपाल यादव की अहमियत पर भी टिप्पणी की और कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें मंच से धक्का देकर पार्टी से निकाला था।

राम मंदिर मुद्दे पर सपा मुखिया के ट्वीट पर राजभर ने कहा कि जो आज तक राम मंदिर दर्शन करने नहीं आए, वे इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसआईटी गठित है और जांच रिपोर्ट के बाद दोषी पाए जाने वालों को सज़ा मिलेगी।

मंत्री ओपी राजभर ने यह भी भविष्यवाणी की कि सपा में जल्द ही टूट होगी, जैसा कि टीएमसी और शिवसेना में हुआ था। उन्होंने सांसद लालजी वर्मा को “दल-बदलू नेता” बताया, जो फायदा देखकर पाला बदल लेते हैं। मंत्री ओम प्रकाश राजभर जिले में एक विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने ये बयान दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें