स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सोशल मीडिया पर गांव की बदहाली का वीडियो डालने पर विवाद

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दी तहरीर, विरोध में चौकी पहुंचे ग्रामीण

सोशल मीडिया पर गांव की बदहाली का वीडियो डालने पर विवाद

हरचंदपुर, रायबरेली। क्षेत्र के कठवारा गांव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने और उस पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और एक ग्रामीण युवक के बीच विवाद गहरा गया है। विकास कार्यों की बदहाली का वीडियो वायरल करने पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए और प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

 विवाद बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कठवारा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूरे नया मजरे कठवारा गांव के ही एक युवक विपिन ने सोशल मीडिया आईडी पर प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तहरीर मिलने के बाद गुलुपुर चैकी पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक विपिन को चैकी बुलाया था। वहीं दूसरी ओर, युवक विपिन का आरोप है कि उसने गांव की खस्ताहाल सड़क और नाली की समस्याओं से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। विकास कार्यों की हकीकत उजागर करने से नाराज होकर प्रधान प्रतिनिधि ने उसके खिलाफ पुलिस में झूठी तहरीर दी है। विपिन के समर्थन में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण भी गुलुपुर चैकी पहुंच गए और पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

मौके पर प्रधान प्रतिनिधि के न पहुंचने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर घर वापस भेज दिया। इस संबंध में गुलुपुर चैकी इंचार्ज जीत बहादुर पांडेय ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया आईडी के संबंध में पूछताछ के लिए युवक को बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें