स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने किया साक्ष्य संकलन, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वृद्ध विधवा महिला का शव कमरे की फर्श पर पड़ा मिला। भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजे को धक्का दे खोला तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन करा नमूने जांच के लिए भेज दिया गया। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर के मकान संख्या 772 में नीरा गुप्ता (65) अकेली रहती थी जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर्ड पति एचआर गुप्ता का एक वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था।मृतका अपने पति की दूसरी पत्नी थी, मृतक एच आर गुप्ता की पहली पत्नी का देहांत वर्ष 2011 में हो चुका था। 

गाजियाबाद में रह रही मृतका की भतीजी के लगातार फोन करने के बाद भी फोन न उठने पर भतीजी श्वेता ने लखनऊ के इंद्रा नगर में रह रहे अपने चचेरे भाई अनुभव को फोन पर बुआ का जाकर हाल जानने को कहा, भतीजा अनुभव बुधवार दोपहर करीब दो बजे सेक्टर के स्थित आवास पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था काफी खटखटाने के बाद भी जब द्वार नहीं खुला तो अनुभव ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो मृतका फर्श पर सिर बल मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और सिर से खून निकल रहा था। 

पुलिस ने शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन कराए और नमूने जांच के लिए भेज दिए। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें