स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सीतापुर ने जूडो में लहराया परचम, लखनऊ जोन की अंतर्जनपदीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन

सीतापुर ने जूडो में लहराया परचम, लखनऊ जोन की अंतर्जनपदीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन
सीतापुर। पुलिस लाइन्स ग्राउंड में आयोजित लखनऊ जोन की 51वीं अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष), वुशू, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। समापन समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन नेहा त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जून को हुआ था, जिसमें लखनऊ जोन के सात जनपदों से आए लगभग 35 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने छह विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ‘ अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस लाइन्स ग्राउंड खेल प्रतिभाओं के जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया।
अंतिम परिणामों में जनपद सीतापुर की जूडो पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘चल वैजयन्ती’ ट्रॉफी अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं रायबरेली की टीम ने ताइक्वांडो पुरुष और पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों की ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बाराबंकी की महिला पेंचक सिलाट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया, जबकि हरदोई की कराटे महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘चल वैजयन्ती’ ट्रॉफी जीत ली।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नेहा त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लगातार मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। पूरे आयोजन को उत्साहवर्धक, अनुशासित और प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें