स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

श्रमिक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका पर हंगामा

गुमशुदगी की सूचना के बाद भी पुलिस की तत्काल कार्रवाई न होने का आरोप

श्रमिक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका पर हंगामा

सलोन, रायबरेली। घर से आरा मशीन पर काम करने के लिए निकले श्रमिक का दूसरे दिन सोमवार सुबह 52 बीघा तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से एक दिन पहले ही पत्नी ने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शव मिलने के बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। क्षेत्र के तेराहो गांव निवासी नरेंद्र रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरा मशीन पर काम करने के लिए घर से निकले थे।

 मृतक की पत्नी अनिता के मुताबिक देर रात तक पति के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर नरेंद्र की चप्पल आदि मिलने की जानकारी भी सामने आई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। सोमवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया औना सदरा गांव के पास स्थित 52 बीघा तालाब में झील-झंकार के बीच नरेंद्र का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

शव वाहन रोककर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश:पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रामा पेट्रोल पंप के पास मंदिर के निकट ग्रामीणों ने शव वाहन रोक लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए आरा मशीन मालिक समेत घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा। शव वाहन रोके जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में गांव के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संदीप कुमार राय
प्रभारी निरीक्षक

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें