स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ मे हुआ ढेर

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ मे हुआ ढेर

एक लाख का था इनामिया,चल रहा था फरार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना पीजीआई क्षेत्र मे प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी खेज फैलाने वाला एक लाख का इनामिया शूटर संजय उर्फ संजीव को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संजय उर्फ संजीव सिंह अम्बेडकरनगर के दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर रहा है। पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी लेकिन चमकमा देकर भागने में सफल रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को घेरा बंदी कर खतरनाक शूटर को ढेर कर दिया। खूंखार शूटर संजय के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस के अनुसार बीते 27 मई को दिनदहाड़े थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार रायबरेली रोड पर बिल्डर संदीप सिंह हत्या कर सनसनी खेज फैलाकर शूटर संजय भाग निकला था। घटना से इलाके मे दहशत का माहौल फैल गया था पुलिस की कई टीमें मुख्य शूटर संजय की कई दिनों से तलाश कर रही थी। इसकी लिए यूपी एसटीएफ टीम भी लगाई थी।

इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मिली कि एक लाख का इनामिया बदमाश संजय थाना बीबीडी क्षेत्र इन्दिरा कैनल रोड़ पर बाइक से घूम रहा है। इसके बाद एएसपी दीपक कुमार नेतृत्व मे पुलिस टीम ने शूटर संजय की घेराबंदी शुरु की खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने जिससे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। एसटीएफ एवं थाना बीबीडी पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें