स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, भारतीय महिला कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर

जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय तीरंदाज शीतल ने अपने 72 तीरों में से 57 पर 10-10 अंक हासिल किए। इनमें 32 निशाने लक्ष्य के सबसे भीतरी हिस्से यानी ‘एक्स’ क्षेत्र में लगे।

शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, भारतीय महिला कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर
भारतीय तीरंदाज शीतल देवी

नागोया। भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने सोमवार को एशियाई पैरा खेलों की महिला कंपाउंड स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया।जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय तीरंदाज शीतल ने अपने 72 तीरों में से 57 पर 10-10 अंक हासिल किए। इनमें 32 निशाने लक्ष्य के सबसे भीतरी हिस्से यानी ‘एक्स’ क्षेत्र में लगे।

पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता शीतल ने इस साल मार्च में बनाए गए अपने पिछले एशियाई रिकॉर्ड में छह अंकों का सुधार किया। उनका पिछला रिकॉर्ड 698 अंक था। विश्व रिकॉर्ड भी 704 अंकों का है, जिसे तुर्किये की ओजनुर गिरदी ने 2024 के पेरिस पैरालंपिक में बनाया था।

शीतल ने एशियाई पैरा खेलों में अपने पिछले प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 2023 में हांगझोउ में आयोजित पिछले संस्करण में 680 अंक हासिल किए थे। उस प्रतियोगिता में उन्होंने व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक तथा युगल स्पर्धा में एक रजत पदक जीता था।एशियाई पैरा खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहीं पायल ने महिला कंपाउंड क्वालीफाइंग राउंड में 675 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

शीतल और पायल के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला कंपाउंड टीम 1,379 अंकों के कुल स्कोर के साथ क्वालीफाइंग में पहले स्थान पर रही। चीन की टीम 1,338 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का सामना थाईलैंड और कजाकिस्तान के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा। थाईलैंड पांचवीं और कजाकिस्तान चौथी वरीयता प्राप्त टीम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें