शराब के पैसे को लेकर दोस्त की हत्या करने वाला का इनामी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने वाले पेंटर दोस्त की शराब के पैसे को लेकर दोस्त की हत्या कर फरार हो जाने वाले 25 हजार का इनामी को थाना क्षेत्र स्थित कनौसी रेलवे लाइन निकट देशी शराब की दुकान के पाससे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पेन्टर हत्याकांड कांड का खुलासा किया है। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना परिचय ममरेशपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव निवासी राजेश रावत उर्फ काली पुत्र स्व रामआसरे के रूप में दिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपीराजेश रावत उर्फ काली ने बताया और मृतक पेन्टरसुखपाल दोस्त थे, किराए पर कमरा लेकर कृष्णानगर में मजदूरी करते थे। गत आठअक्टूबर को मजदूरी कर शराब लेकर कमरे पर आए और साथ पी रहे थे। शराब के पैसे को लेकर विवाद हुआ, सुखपाल गाली देने लगा तो गुस्से में पास रखे चाकू से गले पर वार कर दिया। पकड़े जाने के डर से शव को घर के बाहर कूड़े पर फेंक वह फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार गत नौअक्टूबर को मृतक सुखपाल की मां जया देवी की शिकायत पर दर्ज हत्या की धारा में मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई थीं और 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल गिरफ्तार किया गया है।



