स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाब

850 पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया शहर

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को शहर में जुलूस-ए-गौसिया शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह आस्तान-ए-हशमतिया से सुबह 11 बजे शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस दरगाह पहुंचकर संपन्न होगा । जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

पूर्व में हुए विवादों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। गैरजनपद से पीएसी बुलाने के साथ ही करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 10 इंस्पेक्टर, 35 उपनिरीक्षक, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे। शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया था। नौ स्थानों पर बैरीकेडिंग कर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई। पंजाबीआन चौराहा फीलखाना, धुनो वाला चौराहा, मदीना शाह, लाल रोड, शाहजी मियां की मजार और छोटी मार्केट समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने संभाली।

जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारी लगातार मार्ग की निगरानी करते रहे। आयोजकों की ओर से भी वालंटियर तैनात किए गए थे। इससे जुलूस व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ता रहा। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजकों और लोगों का सहयोग लिया।

दरगाह आस्तान-ए-हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी का आभार जताया। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अपील की गई। जुलूस में मुफ़्ती बुरहान रज़ा खा, हाफ़िज़ इसरार अहमद अशरफी समेत हज़ारों लोग शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें