स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सेवा संकल्प अभियान: अष्टमी के पावन अवसर पर 76 गोवंश 26 लाभार्थी परिवारों को किए गए सुपुर्द

गोवंश के भरण-पोषण हेतु प्रति गोवंश ₹1,500 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से दे रही राज्य सरकार

सेवा संकल्प अभियान: अष्टमी के पावन अवसर पर 76 गोवंश 26 लाभार्थी परिवारों को किए गए सुपुर्द

अम्बेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में पशुपालन विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत कुल 76 गोवंश 26 लाभार्थी परिवारों को ससम्मान सुपुर्द किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आजीविका का अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। विकास खंड टांडा के भड़सारी एवं डांडी, विकास खंड जहांगीरगंज के तेंदुआई खुर्द तथा विकास खंड रामनगर के अखलासपुर स्थित गो-आश्रय स्थलों से सामान्य परिवारों के 20 लाभार्थियों को 66 गोवंश उपलब्ध कराए गए।

 वहीं, पोषण मिशन के अंतर्गत कुपोषित बच्चों वाले 6 परिवारों को 10 गोवंश दिए गए। इस प्रकार कुल 26 परिवारों को 76 गोवंश सुपुर्द किए गए। योजना के तहत लाभार्थियों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रति गोवंश ₹1,500 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। एक लाभार्थी अधिकतम चार गोवंश प्राप्त कर सकता है, जिसके अनुसार उसे भरण-पोषण के लिए अधिकतम ₹6,000 प्रतिमाह की सहायता मिल सकती है। गोवंश से प्राप्त दूध कुपोषित बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक होगा। 

साथ ही, इससे लाभार्थी परिवारों को अतिरिक्त आजीविका का अवसर भी प्राप्त होगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी इच्छानुसार किसी भी गो-आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को विभागीय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पालन-पोषण हेतु प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाकर नागरिक गोवंश संरक्षण में सहभागी बनने के साथ-साथ अपने परिवार की आजीविका को भी सुदृढ़ कर सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें