स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सतर्कता, नैतिक मूल्यों, निष्पक्षता एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर

बरेका में ‘रेल सेवा आचरण नियम और हितों का टकराव’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित

सतर्कता, नैतिक मूल्यों, निष्पक्षता एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेल सेवा आचरण नियमों, नैतिक मूल्यों तथा हितों के टकराव से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘रेल सेवा आचरण नियम और हितों का टकराव’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने आमंत्रित अतिथि वक्ता एवं पश्चिम रेलवे के पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शांतनु आंबेकर का पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री चंद्रा ने कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वागत संबोधन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने किया। उन्होंने अतिथि वक्ता का परिचय देते हुए व्याख्यान के विषय की प्रासंगिकता एवं सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।
अतिथि वक्ता शांतनु आंबेकर ने अपने व्याख्यान में रेल सेवा आचरण नियमों के विभिन्न प्रावधानों, कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता एवं ईमानदारी, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा व्यक्तिगत हितों और सरकारी दायित्वों के बीच उत्पन्न होने वाले संभावित टकराव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा अपने कार्यों में उच्च नैतिक मानदंड बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
व्याख्यान के द्वितीय सत्र में विषय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान श्री आंबेकर ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा हितों के टकराव की परिस्थितियों में उचित निर्णय लेने और सेवा आचरण नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
यह व्याख्यान बरेका में सत्यनिष्ठा, नैतिकता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता की संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमसम्मत, निष्पक्ष एवं नैतिक कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
इस अवसर पर मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता,मुख्य विद्युत इंजीनियर,लोको श्री अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-सर्विस इंजीनियर श्री विपुल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें