स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्ध व अद्यतन होना आवश्यक: डीएम

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान को लेकर डीएम ने की बैठक

सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्ध व अद्यतन होना आवश्यक: डीएम

गोण्डा। डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने तथा विशेष अभियान के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में 

पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची की गुणवत्ता बनाए रखने तथा राजनीतिक दलों और निर्वाचन तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में समीक्षा करना रहा।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचक नामावलियों का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात संचालित विशेष अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


जिससे पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने और सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विशेष अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों में आपसी सहयोग, समन्वय तथा सक्रिय सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। राजनीतिक दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विशेष अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक के माध्यम से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु निर्वाचन व्यवस्था के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें