स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौत

सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौत

सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात था पुलिसकर्मी


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान सर्विस कार्बाइन से चली गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली सीधे उनकी छाती में लगी। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद पुलिस के एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना ड्यूटी के दौरान हुई। उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चली और छाती में लग गई। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

साथी पुलिसकर्मियों की नजर जब उन पर पड़ी तो वे खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उन्होंने तत्काल उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कार्बाइन को कब्जे में लेकर घटना की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में इसे ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा है, हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्बाइन से गोली चलने की पूरी परिस्थितियों और घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें