स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जिला बैडमिंटन कोर्ट पर उभरे नए चैंपियन, एमजे अकादमी के सार्थक यादव ने तीन खिताब जीते

जिला बैडमिंटन कोर्ट पर उभरे नए चैंपियन, एमजे अकादमी के सार्थक यादव ने तीन खिताब जीते

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। एमजे कल्याणपुर में आयोजित जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल, सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में जूनियर से लेकर मास्टर्स वर्ग तक खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और कई वर्गों में नए चैंपियन मिले। प्रतियोगिता में एमजे बैडमिंटन अकादमी के सार्थक यादव सबसे सफल खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने अंडर-15 बॉयज सिंगल्स, अंडर-15 बॉयज डबल्स और अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए।

अंडर-9 बालिका वर्ग में एकेएस की प्रज्ञा ने आयुक्ता बाजपेयी को 15-7, 15-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 बालक वर्ग में अभिजय सिंह ने तेजस प्रताप सिंह को 15-12, 15-13 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में राइजिंग स्टार की किमाया सिंह ने प्रज्ञा को 15-11, 15-12 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-13 बालक वर्ग में विजयंतखंड के दिव्यांशु ने मोक्श सिंह राठौर को 6-15, 15-8, 15-11 से हराकर खिताब जीता। बालिका युगल में जान्हवी आर्या और किमाया सिंह की जोड़ी विजेता रही, जबकि बालक युगल में अर्श मौर्य और वीर विक्रम सिंह ने बाजी मारी।

अंडर-15 बालक वर्ग में सार्थक यादव ने आयुष्मान वर्मा को 15-10, 15-8 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने आयुष पांडेय के साथ अंडर-15 बॉयज डबल्स का खिताब भी जीता। वहीं अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में भी विजेता बनकर सार्थक ने प्रतियोगिता में अपने तीसरे खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-15 मिश्रित युगल में आर्ष व्रत शास्त्री और वृषा यादव की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए आयुष पांडे और दिविजा को 8-15, 15-10, 15-12 से हराया।

 

अंडर-17 मिश्रित युगल में आयुष पांडे और वृषा यादव ने हिमांशु रावत और लक्ष्मी पांडे को 15-9, 15-14 से पराजित कर खिताब जीता। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में युवराज सिंह ने वेदांश थापा को 15-12, 15-9 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बालक युगल में बृजराज यादव और प्रज्ज्वल पाठक की जोड़ी विजेता रही।

महिला एकल फाइनल में श्रेयांशी मिश्रा ने जयंती कुशवाहा को 15-8, 15-11 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महिला युगल में अग्रिमा गुप्ता और अक्षिता की जोड़ी विजेता रही। वहीं पुरुष युगल फाइनल में दिविज सिंह और मोक्श शाश्वत ने अभिनव यादव और प्रांजल खन्ना की जोड़ी को 15-8, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मास्टर्स वर्ग में 65 वर्ष पुरुष एकल का खिताब प्रवीण कुमार श्रीवास्तव तथा 65 वर्ष पुरुष युगल में राम सांची पांडे और रमेश सिंह की जोड़ी विजेता रही। 45 वर्ष महिला एकल में सीमा सिंह फाइनल में पहुंचीं, जबकि मिश्रित युगल में पुनीत टंडन-नीतू टंडन और एसपी सिंह-पूनम सिंह की जोड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को शेष वर्गों के मुकाबलों के साथ होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें