स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सार्थक,जान्या व अमीषी बने एकल चैंपियन बिल्टन व रोशनी को मिश्रित युगल खिताब

सार्थक,जान्या व अमीषी बने एकल चैंपियन बिल्टन व रोशनी को मिश्रित युगल खिताब
  • एमजे बैडमिंटन अकादमी में चल रहे लखनऊ जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में तेजस प्रताप सिंह अंडर-11 के फाइनल में पहुंचे

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर स्थित एमजे बैडमिंटन अकादमी में चल रहे चार दिवसीय लखनऊ जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को खेले गए छह फाइनल मुकाबलों में एमजे कल्याणपुर के सार्थक यादव ने अंडर-17 बालक एकल का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-15 बालिका एकल में जान्या श्रीवास्तव, अंडर-17 बालिका एकल में अमीषी मिश्रा तथा अंडर-19 मिश्रित युगल में बिल्टन सिंह-रोशनी पांडेय की जोड़ी चैंपियन बनी।

सार्थक यादव बने अंडर-17 चैंपियन
लड़कों के अंडर-17 बालक एकल के फाइनल मुकाबले में एमजे-कल्याणपुर के सार्थक यादव ने अपनी ही अकादमी के अर्णव मेहरोत्रा को बेहद रोमांचक और कड़े मैच में 15-8, 14-16, 15-12 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में सार्थक ने विनीतखंड के सजल यादव को 15-8, 15-3 से और अर्णव ने डिवाइन के अरिंजय सिंह को 15-11, 15-10 से शिकस्त दी थी।

जान्या और अमीषी बनीं बालिका एकल चैंपियन 
लड़कियों के अंडर-15 बालिका एकल के फाइनल मुकाबले में एकेएस की जान्या श्रीवास्तव ने शानदार खेल दिखाते हुए एमजे-कल्याणपुर की वृषा यादव को सीधे सेटों में 15-9, 15-6 से मात देकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं, लड़कियों के अंडर-17 बालिका एकल के फाइनल में एकेएस की ही अमीषी मिश्रा ने एमजे-कल्याणपुर की अग्रिमा गुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 15-4, 15-4 से हराकर चैंपियन बनीं। इसके अलावा गर्ल्स डबल्स अंडर-15 के फाइनल में जान्या श्रीवास्तव और मन्शा राय (एकेएस) की जोड़ी ने एमजे-कल्याणपुर की अदिति व भूमि पांडे को 15-9, 15-4 से हराकर दोहरा खिताब जीता।

तेजस प्रताप अंडर-11 के फाइनल में
लड़कों के अंडर-11 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में एमजे-कल्याणपुर के तेजस प्रताप सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने धीरज अकादमी के लक्षित यादव को कड़े संघर्ष में 16-14, 15-11 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब फाइनल में उनका मुकाबला डिवाइन के अभिजय सिंह से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में एमजे-कल्याणपुर के युवराज श्रीवास्तव को 15-6, 15-5 से हराया।अन्य मुकाबलों में अंडर-15 बालक एकल के फाइनल में सार्थक यादव और आयुष्मान वर्मा ने जगह बनाई। अंडर-19 बालक एकल में युवराज सिंह और बृजराज यादव सेमीफाइनल में पहुंचे।

अंडर-17 बालक युगल में राघव-यथार्थ तथा अर्श व्रत शास्त्री-आयुष्मान वर्मा की जोड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 बालक युगल में आयुष पांडेय-सार्थक और अन्वय-श्रेयश की जोड़ियां फाइनल में पहुंचीं। अंडर-13 बालक वर्ग में मोक्ष सिंह राठौर, वीर विक्रम सिंह, दिव्यांशु और अथर्व गुप्ता ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में आराध्या अवस्थी और रिधिमा अग्रवाल अगले दौर में पहुंचीं, जबकि बालिका युगल में आराध्या अवस्थी-प्रणिका शुक्ला की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई। अंडर-11 बालक वर्ग में तेजस प्रताप सिंह और अभिजय सिंह ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-9 बालक वर्ग में लक्षित यादव और अविराज श्रीवास्तव फाइनल में पहुंच गए, जबकि अंडर-9 बालिका वर्ग में आयुक्ता बाजपेयी ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें