स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सरिया तौलने का कांटा लगाने को लेकर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़

पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

सरिया तौलने का कांटा लगाने को लेकर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़

संजय कॉलोनी में दो पक्ष भिड़े, पिस्तौल से फायरिंग का आरोप

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद

संजय कॉलोनी में गली के मोड़ पर सरिया तौलने का कांटा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट, फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज भाटी और उसके बेटे भविष्य भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह ने शिकायत दी कि सारन रोड पर जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज भाटी ने सरिया की दुकान खोली है। मनोज भाटी द्वारा गली के मोड़ पर सरिया तौलने का कांटा लगाया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।


बेटा और साथियों को बुलाने का आरोप

शिकायत के अनुसार विवाद के दौरान मनोज भाटी ने अपने बेटे भविष्य भाटी, कमल सहित करीब आठ-दस युवकों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि भविष्य भाटी ने पिस्तौल से फायरिंग की, जबकि अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान गली में खड़ी तीन-चार गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप है। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कांटा लगाने का विरोध किए जाने के बाद कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनोज भाटी ने फोन कर अपने बेटे और अन्य साथियों को बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

-------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें