स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सरायन का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंचा पानी

सरायन का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंचा पानी

  • आठ मोहल्लों में बाढ़, दो हजार से अधिक परिवार प्रभावित, घरों में घुसा पानी, रास्ते जलमग्न

पायनियर संवाददाता।सीतापुर

बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के बीच सरायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को नदी का पानी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर से अधिक ऊपर पहुंच गया। सुबह से जलस्तर में करीब 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी के बढ़ते जलस्तर से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। आठ मोहल्लों में पानी पहुंचने से दो हजार से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई घरों में पानी घुस गया है, जबकि रास्ते जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित है।

मुख्य बाजार से दुर्गापुरवा जाने वाला मार्ग पानी में डूब गया है। बट्सगंज में नदी किनारे बने बंधे से पानी निकलने के बाद एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया। आलमनगर, नई बस्ती, दुर्गापुरवा, ताड़कनाथ मंदिर, तरीनपुर, शास्त्रीनगर, अहाताकप्तान और केशव ग्रीन सिटी में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कई घरों के आसपास पानी जमा है और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन कुमार और प्रभारी ईओ सीमा सिंह समेत अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने जोखिम वाले घरों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों और प्रशासन की ओर से बनाए गए रैन बसेरों में जाने की अपील की। केशव ग्रीन सिटी, तरीनपुर और शास्त्रीनगर में कुछ परिवार सामान चोरी होने की आशंका से घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस पर डीएम और एसपी अंकुर अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि घर खाली करने की स्थिति में पुलिस सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त करेगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस ड्यूटी बढ़ाने और ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें