स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सफाई कर्मचारियों ने उठाईं लंबित समस्याएं, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने उठाईं लंबित समस्याएं, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जीपीएफ विवरण, डीए एरियर, एसीपी लाभ और ठेका कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग

सफाई उपकरण उपलब्ध कराने व संगठन के लिए कार्यालय आवंटित करने की भी उठी मांग

पायनियर संवाददाता। कायमगंज/फर्रुखाबाद

 स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश की शाखा कायमगंज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संघ ने कर्मचारियों के हितों से जुड़ी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन में कहा गया कि स्थायी सफाई कर्मचारियों के जीपीएफ (जीपीएफ) फंड की कटौती की जा रही है, इसलिए उनसे संबंधित समस्त विवरण और जीपीएफ स्टेटमेंट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ी हुई दरों के अनुसार 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत, 53 प्रतिशत, 55 प्रतिशत तथा 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक के एरियर का भुगतान कराया जाए।

संघ ने नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सफाई उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय में संगठन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। संघ का कहना है कि इस संबंध में 21 जुलाई 2026 को भी ज्ञापन दिया गया था और अगस्त 2026 में बैठक होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन में कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से एसीपी का लाभ तथा वर्ष 2020 और 2021 के लंबित एरियर का भुगतान कराने की मांग की गई। वहीं ठेका कर्मचारियों का जनवरी 2023 से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की भी मांग रखी गई। संघ ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नियमानुसार सभी लाभ दिलाने तथा रिक्त पदों पर उनके आश्रितों की नियुक्ति की कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। 

साथ ही शासनादेश के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को ठेका पर रखने संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने जिलाधिकारी से सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें