स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गुरुग्राम में काले झंडे लेकर प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ गरजे सफाईकर्मी

गुरुग्राम में काले झंडे लेकर प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ गरजे सफाईकर्मी
  • सफाई कर्मचारियों की 34वें दिन भी हड़ताल रही जारी
  • कुरुक्षेत्र व करनाल के दो कर्मचारियों की मौत पर दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को पुराने नगर निगम कार्यालय में इक_ा होकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र नगर परिषद के पैरोल कर्मचारी रोहित पुत्र रामकुमार और करनाल नगर निगम के कुलदीप पुत्र राजवीर की टर्मिनेशन के सदमे से हार्ट अटैक से मौत पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

34वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर जिला प्रधान साहुन खान ने संयुक्त रूप से की। संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि नौ सितंबर तक समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी। पुराना नगर निगम कार्यालय परिसर में मृतक सफाई कर्मचारियों को श्रद्धांजलि के बाद सभी हड़ताली कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू करके और काले झंडे लेकर अग्रसेन चौक, शमा रेस्टोरेंट, सेशन हाउस, पटवार भवन, झाड़सा रोड, सिविल लाइन रोड, मोरनी चौक, धर्मशाला चौक होते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि मृतक दोनों कर्मचारियों के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को पक्की नौकरी दी जाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी, सस्पेंशन और टर्मिनेशन रद्द करने और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक कोई मांग नहीं मानी और न कोई पत्र जारी किया, जबकि मंत्री सोशल मीडिया पर 12-14 मांगें मानने का दावा कर रहे हैं। यह झूठी बयानबाजी है।

उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को बातचीत से हल करने के बजाय पुलिस बल से दबा रही है। शहर में कूड़ा उठाने के सरकारी प्रयास विफल हैं। फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन की लूट हो रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नेताओं ने मांग की कि 13 मई के समझौते को लागू कर लिखित आदेश जारी हों, सफाई और सीवर कार्य से ठेका प्रथा खत्म कर पक्की भर्ती हो, कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण हो और फायर कर्मचारी रणबीर व भवी चंद शर्मा के आश्रितों को वादे के अनुसार 50-50 लाख सहायता और पक्की नौकरी दी जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें