स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

  • 0 77 शिकायतें प्राप्त, एक का मौके पर निस्तारणय शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के निर्देश 

पायनियर संवाददाता। जालौन (उरई)

तहसील सभागार में डीएम समीर की अध्यक्षता व एसपी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। इस दौरान 77 शिकायते पंजीकृत हुई जिसमें 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 76 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 21, नगर पालिका की 18, पुलिस विभाग की 17, ब्लॉक कार्यालय की नौ, समाज कल्याण की दो, बिजली निगम व पूर्ति विभाग की एक-एक शिकायत के अलावा अन्य विभागों की नौ शिकायतें आईं। जिसें समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। पुलिस से संबंधित प्रकरणों पर एसपी विनय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शिकायतों पर निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम राकेश सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एचएन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा आदि रहे।

स्वास्थ्य शिविर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी समीर ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में सीएचसी द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आए हुए मरीजों और उनकी जांचों से संबधित जानकारी ली। डॉ. सहन बिहारी गुप्ता व काउंसलर प्रीति ने बताया कि शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनकी शुगर, बीपी, हाईपरटेंशन आदि की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें दवा वितरत की गई और आवश्यक सलाह दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें