स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

समाजसेवा के संकल्प को रोजगार से जोड़ रही ‘संकल्पित खतौली’ टीम

-11 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 15 कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे युवाओं का चयन

समाजसेवा के संकल्प को रोजगार से जोड़ रही ‘संकल्पित खतौली’ टीम

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।

समाजसेवा को केवल जरूरतमंदों की मदद तक सीमित न रखते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘संकल्पित खतौली’ ने पहल की है। दिल्ली पुलिस में कार्यरत खतौली निवासी कपिल नागर के निर्देशन में संगठन की ओर से आगामी 11 अक्टूबर को जीटी रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 15 नामी कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचकर विभिन्न पदों के लिए युवक-युवतियों का चयन करेंगे। आयोजकों ने करीब एक हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।

कपिल नागर के अनुसार क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जो शैक्षिक योग्यता रखने के बावजूद रोजगार के अवसरों की तलाश में हैं। ऐसे युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के साथ ही आईटीआई तथा विभिन्न डिप्लोमा धारक युवक-युवतियां भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

आयोजकों के मुताबिक कंपनियों की आवश्यकता और अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार मेले के लिए युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। कपिल नागर इससे पहले भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 11 छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए नई साइकिलें उपलब्ध कराई थीं। उनका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न होने देना था। कपिल नागर का कहना है कि रोजगार केवल आर्थिक जरूरत पूरी करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जरिया भी है। रोजगार के अवसर मिलने से युवा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकेंगे। उन्होंने खतौली और आसपास के क्षेत्र के अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों से रोजगार मेले में पंजीकरण कराकर प्रतिभाग करने की अपील की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें