स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

साइबर अपराध से बचाव को छात्रों को किया जागरूक, 1930 पर शिकायत की दी जानकारी

साइबर अपराध से बचाव को छात्रों को किया जागरूक, 1930 पर शिकायत की दी जानकारी

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित साइबर सुरक्षा अभियान-2.0 एवं ‘Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative’ के अंतर्गत नैनीताल पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए। अभियान के तहत थाना चोरगलिया क्षेत्र स्थित और कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र स्थित स्कूलों में साइबर क्राइम सेल की टीम ने पीपीटी के माध्यम से साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। अ0उ0नि0 बिहारी लाल कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने फर्जी ऑनलाइन व पार्ट टाइम जॉब, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग एवं रिवार्ड स्कैम, फर्जी निवेश और ट्रेडिंग योजनाओं, यूपीआई/क्यूआर कोड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक और संदिग्ध वेबसाइट व ऐप से सावधान रहने को कहा।

विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठग विश्वास, लालच, भय और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी अनजान कॉल, संदेश, लिंक, क्यूआर कोड या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन कार्रवाई न करने तथा ओटीपी, पिन और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई। साइबर क्राइम सेल ने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने संदेश दिया कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें