स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सड़कों पर उतरी लखनऊ पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश

सड़कों पर उतरी लखनऊ पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत पूर्वी जोन पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, विधिक अधिकारों और पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ गुडम्बा क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया से हुआ। इसके बाद मामा लाइन चौराहा, रिंग रोड, सेक्टर-25, मुंशी पुलिया, आम्रपाली चौराहा, शालीमार चौराहा, भूतनाथ मार्केट और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए रैली पुनः टेढ़ी पुलिया पर समाप्त हुई। 

इसमें महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिसकर्मियों, पिंक बूथ और पिंक स्कूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस की सहायता सेवाओं की जानकारी देने के साथ समाज में सम्मान, समानता और भयमुक्त वातावरण स्थापित करने पर जोर दिया गया।

 इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट सहित संबंधित सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने अपील की कि आपात स्थिति में 112, महिला सुरक्षा संबंधी सहायता के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 पर संपर्क करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें। पुलिस ने महिलाओं के प्रति उत्पीड़न या अपराध की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस इकाई को सूचित करने और महिला सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें