स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सड़क किनारे तालाब में उतराता मिला युवक का शव

सड़क किनारे तालाब में उतराता मिला युवक का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में मंगलवार दोपहर बनी-मोहान रोड किनारे पानी से भरे तालाब में एक युवक का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बहराइच जिले के नानपारा थाना के जोधापुर निवासी अर्जुन (30) बंथरा के बेंती स्थित रामगढ़ी के पास बनी-मोहान रोड किनारे सेफ एक्सप्रेस कूरियर के वेयरहाउस परिसर में बने कमरे में रहता था। वह पिछले दो महीने से यहां लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहा था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने कमरे में ताला लगाकर कहीं चला गया। रात नौ बजे से उसकी ड्यूटी थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 

इस पर वेयरहाउस में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने उसके दोस्त बबलू को इसकी जानकारी दी। बबलू भी अर्जुन के गांव के आसपास का रहने वाला है और उसके साथ काम करता है। वह वेयरहाउस के बाहर किराये के कमरे में पत्नी के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले पत्नी को लेकर गांव चला गया था। अर्जुन के लापता होने की सूचना मिलते ही बबलू रविवार रात गांव से लौट आया और अर्जुन की तलाश करने लगा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। सोमवार को उसने अर्जुन के परिजनों को सूचना दी। 

लेकिन मंगलवार दोपहर वेयरहाउस से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे के कर्मचारियों ने पास के तालाब में शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान कराई तो शव अर्जुन का निकला। मृतक बनियान और अंडरवियर पहने पानी में औंधे मुंह पड़ा था और उसका शव काफी फूल चुका था,उससे काफी दुर्गंध भी उठ रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अर्जुन शराब पीने का आदी था। रविवार को वह नशे की हालत में वेयरहाउस के बाहर घूमता दिखाई दिया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें