सच्चा धाम आश्रम, गऊघाट - दिव्य नित्य गंगा आरती

ऋषिकेश (रजनी गोयल ) सच्चा धाम आश्रम, गऊघाट में संत श्री सच्चा बाबा के सानिध्य में प्रतिदिन नित्य गंगा आरती का आयोजन होता है।
शाम होते ही गंगा तट का दृश्य अत्यंत सुंदर, रमणीक और भक्तिमय हो जाता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दूर से आए देशी-विदेशी पर्यटक भी श्रद्धा भाव से आरती में शामिल होते हैं।
आरती पूजन देवकीनंदन द्वारा करवाई जाती है, जिसमें सभी भक्त बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
गंगा मैया के जयकारों, दीपों की रोशनी और मंत्रों की गूंज से पूरा घाट भक्तिमय हो उठता है। गऊघाट की गंगा आरती ऋषिकेश की सबसे शांत और दिव्य आरती में से एक मानी जाती है।



