स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
थाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायाथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हराया

रोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हराया

टीम से रोनित सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

रोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हराया
रोनित सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित छब्बीसवीं दशहरा ट्रॉफी के अंतर्गत आज एलडीए स्टेडियम अलीगंज लखनऊ में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बाबा मुत्तेश्वर मौरावां, उन्नाव ने बिरेंद्र स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल को सात रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा मुत्तेश्वर मौरावां की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम से रोनित सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसके अतिरिक्त उत्तम शर्मा ने 53 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अमन यादव ने 46 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया, जिसमें चार चौके शामिल रहे। नेपाल की ओर से रुपेश थापा ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में दो मेडन के साथ मात्र 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं ओमराज ने आठ ओवर में 29 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरेंद्र स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल की टीम ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। निशान रेग्मी ने 30 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। अरुणा बिष्ट ने 16 रनों का योगदान दिया।

नेपाल की ओर से प्रतीक सिंह ने निचले क्रम में आकर शानदार बल्लेबाजी की और मात्र 17 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 37 रन बनाकर मुकाबले का रुख पलटने का भरपूर प्रयास किया। उनका साथ देते हुए सौगात ने भी चार चौकों की मदद से 28 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मुकाबले में रोमांच भर दिया।अंतिम ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन टीम केवल दो रन ही बना सकी। इस प्रकार बिरेंद्र स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल की टीम सात रनों से मुकाबला हार गई।

बाबा मुत्तेश्वर मौरावां की ओर से अनुराग मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में एक मेडन के साथ मात्र 26 रन देकर चार विकेट झटके। रोहित ने आठ ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि संदीप गिल ने आठ ओवर में 45 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया।

मैच समाप्ति के बाद शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोनित सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मौरावां, उन्नाव के कोच राजेश चौधरी ने प्रदान किया। चार विकेट हासिल करने वाले अनुराग मिश्रा को बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच को रोमांचक बनाने वाले प्रतीक सिंह को भी विशेष बल्लेबाजी पुरस्कार प्रदान किया गया।इस जीत के साथ ही बाबा मुत्तेश्वर मौरावां, उन्नाव ने छब्बीसवीं दशहरा ट्रॉफी में अपना अगला सफर जारी रखा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें