दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

चिलौली अंडरपास के पास से पकड़ा गया युवाक
पायनियर समाचार सेव
लखनऊ। थाना काकोरी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चिलौली अंडरपास के पास से सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आयुष पाल और उसके दोस्त के खिलाफ थाना काकोरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में नामजद आरोपी आयुष पाल पुत्र ब्रह्मादीन पाल को पुलिस ने 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।विवेचना के दौरान दूसरे आरोपी साहिल पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे चिलौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी साहिल (20) मूल रूप से मकान नंबर 60, कनक सिटी के पास शकुंतला विश्वविद्यालय सलेमपुर पतौरा मोहन रोड थाना पारा क्षेत्र का निवासी है।



