स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
थाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायाथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हराया

धनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

धनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

एसीपी ने व्यापारियों के साथ विकासनगर में की बैठक सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और संदिग्धों पर नजर रखने के दिए निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडे के नेतृत्व में बुधवार को थाना विकासनगर परिसर में क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों के साथ सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में एसीपी ने व्यापारियों से संवाद कर प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और अन्य सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ चोरी और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की आशंका भी रहती है। ऐसे में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। एसीपी ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें