स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
थाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायाथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हराया

फुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

फुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

  • बिठौली ओवरब्रिज के पास रात एक बजे हुआ हादसा
  • चालक ट्रक छोड़कर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में बिठौली ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फुटपाथ पर सो रहे करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया।

 खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मड़ियांव थाना प्रभारी आलोक राव ने बताया कि रात करीब एक बजे राहगीरों ने बिठौली ओवरब्रिज के पास हादसे की सूचना दी थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

मड़ियांव थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है, फरार चालक और ट्रक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें