स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फराररंजिश में युवक को रास्ते से हटाने की रची साजिश,पांच गिरफ्तारघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वेरोनिका ने जीता स्वर्ण और रजत,दिविशा को कांस्य

वेरोनिका वर्मा ने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और अनइवन बार्स में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।वहीं, लेवल-3 इन आयु वर्ग में दिविशा साहू ने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वेरोनिका ने जीता स्वर्ण और रजत,दिविशा को कांस्य
कोच रविकांत यादव के साथ पदक विजेता वेरोनिका वर्मा और दिविशा साहू।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। प्रयागराज में आयोजित 43वीं यूपी स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2026 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा ने दो पदक जीते, जबकि दिविशा साहू ने कांस्य पदक हासिल किया।इलाहाबाद जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से दो से चार नवंबर तक खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित इस प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा ने लेवल-4 ओपन आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 उन्होंने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और अनइवन बार्स में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।वहीं, लेवल-3 इन आयु वर्ग में दिविशा साहू ने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

वेरोनिका और  दिविशा साहू  की सफलता का श्रेय उनके कोच रविकांत यादव के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण के साथ उनके कठिन परिश्रम को दिया गया। उनके माता-पिता ने भी प्रशिक्षण के दौरान लगातार सहयोग किया।कोच रविकांत यादव ने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। वेरोनिका और दिविशा ने नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्टेडियम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें