स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मानसून में बढ़ा जल व मच्छर जनित रोगों का खतरा

मानसून में बढ़ा जल व मच्छर जनित रोगों का खतरा
  • स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

  • बासी भोजन और खुले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। बरसात के मौसम में जल एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने डायरिया, पेचिश, टायफायड, हैजा, पीलिया और हेपेटाइटिस के साथ ही डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) से प्राप्त साप्ताहिक रिपोर्टों के आधार पर विभाग ने लोगों को बासी भोजन, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और अधपके भोजन से बचने की सलाह दी है। तरबूज, खरबूज, गन्ने का रस आदि का सेवन स्वच्छ एवं सुरक्षित होने पर ही करने को कहा गया है। साथ ही ठंडी वस्तुओं में इस्तेमाल होने वाली बर्फ के सेवन से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसमें दूषित पानी के इस्तेमाल की आशंका रहती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीने और खाना बनाने के लिए पानी को अच्छी तरह उबालकर इस्तेमाल करना चाहिए। क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देश के अनुसार ही किया जाए। शौचालय के इस्तेमाल के बाद और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने तथा फलों-सब्जियों को अच्छी तरह साफ करने की भी अपील की गई है।

पानी जमा न होने दें, मच्छरों की रोकथाम पर जोर

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है। पानी की टंकियों और जल भंडारण के बर्तनों को ढककर रखने, गमलों के नीचे पानी जमा करने वाली ट्रे न लगाने तथा कूलर, फ्रिज के पीछे, गुलदस्तों, मनी प्लांट और अन्य पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करने को कहा गया है। विभाग ने पानी वाले बर्तनों और अन्य कंटेनरों को सप्ताह में कम से कम एक बार पूरी तरह खाली कर सुखाने की सलाह दी है। पुराने टूटे बर्तन, बोतल, डिब्बे और बेकार टायर खुले में न छोड़ने को कहा गया है, क्योंकि इनमें जमा पानी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के प्रजनन का माध्यम बन सकता है। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और मच्छररोधी साधनों के इस्तेमाल के साथ शरीर को अधिक से अधिक ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

तेज बुखार और बदन दर्द को न करें नजरअंदाज

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, बदन व मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। इन लक्षणों को डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों का संकेत माना जा सकता है। विभाग ने बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की अपील की है। डेंगू की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। लक्षण दिखाई देने पर लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में जांच और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें