स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

ग्रीन हाइड्रोजन पर रिसर्च होगी तेज, युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार

ग्रीन हाइड्रोजन पर रिसर्च होगी तेज, युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार

यामानाशी प्रांत के गवर्नर ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ किया करार, बनेगा सेंटर आॅफ एक्सीलेंस

यमुना सिटी। भारत और जापान मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पर रीसर्च को तेज किया जाएगा। भारतीय युवाओं के लिए भी जापान में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में नागासाकी अपने 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सभी का भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। फिर विद्यार्थियों के लिए वैश्विक कॅरिअर के अवसर और संयुक्त ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान को गति देने के लिए यामानाशी प्रीफेक्चुरल सरकार ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

गवर्नर कोतारो नागासाकी और यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया ने समझौते पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। भविष्य में यूनिवर्सिटी कैंपस में जापान के साथ मिलकर सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की भी स्थापना की जाएगी जिससे विभिन्न शोध और वैज्ञानिक प्रयोगों को गति प्रदान की जा सके। जापान के निवेश के रास्ते भी खुलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान यामानाशी प्रांत के उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, यामानाशी सरकार के एडवाइजर नीरेंद्र उपाध्याय, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया मौजूद रहे।

जापान के गवर्नर बोले, युवा होते तो भारत में करते पढ़ाई

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जापानी और भारतीय छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों देशों के युवाओं ने साथ मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।जापानी गवर्नर ने कहा कि अगर वह युवा होते और 30 साल पहले यहां आए होते तो वह खुद यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले लेते और यहीं रहकर पढ़ाई करते। वहीं यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि भारत और जापान की मित्रता ज्ञान, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।

एमओयू से इन गतिविधियों को मिलेगी तेजी

-ग्रीन हाइड्रोजन पर दोनों देश मिलकर शोध करेंगे।
-स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम होंगे जिसके तहत दोनों देशों के विद्यार्थी एक-दूसरे की संस्कृति और शिक्षा को सीखेंगे।
-नर्सिंग स्टूडेंट को जापान में जाकर इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा और उन्हें वहां रोजगार भी दिया जाएगा।
-दोनों देशों के शिक्षक भी एक-दूसरे के देश में जाकर वहां की शिक्षण तकनीक और व्यवस्थाओं को सीखेंगे।
-भविष्य में यमुना सिटी क्षेत्र में जापान के निवेश की संभावनाएं तेज होंगी और विभिन्न कंपनियां शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें