स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

रेलवे स्कूल के 150 वर्ष पूरे होने पर पुरातन छात्रों ने पुरानी यादों को किया साझा

रेलवे स्कूल के 150 वर्ष पूरे होने पर पुरातन छात्रों ने पुरानी यादों को किया साझा

पायनियर संवाददाता। मुगलसराय

रेलवे स्कूल मुगलसराय के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पुरातन छात्र समागम में भारत के विभिन्न कोने से आए सैकड़ों पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समारोह का उद्घाटन भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. निर्मलजीत सिंह कलशी, एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी, मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा, गुरनाम सिंह, मानस पोद्दार एवं प्रशांत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अमरेंद्र सिंह एवं पुरातन विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका में विद्यालय की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और पुरातन छात्रों से जुड़ी यादों को संजोया गया है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके और वर्तमान में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें और अनुभव साझा किए। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आए पुरातन छात्रों के एक साथ जुटने से विद्यालय परिसर में पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र और भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. निर्मलजीत सिंह कलशी तथा एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी समेत कई विशिष्ट पुरातन छात्र मौजूद रहे। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षा और संस्कारों ने उनकी जीवन-यात्रा और उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने कहा कि रेलवे स्कूल मुगलसराय के 150 वर्ष पूरे होना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए भी ऐतिहासिक क्षण है कि मैं इस गौरवशाली अवसर का हिस्सा बन रहा हूं। जिस मंडल में मैं मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्य कर रहा हूं, उसी मंडल के अंतर्गत यह ऐतिहासिक विद्यालय आता है।”
उन्होंने कहा कि रेलवे स्कूल मुगलसराय ने देश को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली और योग्य व्यक्तित्व दिए हैं। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक छात्र आज देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय की 150 वर्षों की यात्रा उसकी समृद्ध शैक्षिक परंपरा, अनुशासन और उपलब्धियों का प्रमाण है। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने अतिथियों और पुरातन छात्रों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बृजेश कुमार, डॉ. मुकेश, रूपेंद्र सिंह चौहान, दिग्विजय पांडेय, राजीव रंजन सिंह उर्फ चहल अंजनी, राकेश पाठक, कृष्ण मोहन सिंह, शेखर सिंह, डॉ विकाश तिवारी, योगेश अबी सहित विद्यालय के अन्य पुरातन छात्र कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें